मुरादाबाद

भष्ट्राचार के आरोप में निलंबित बीईओ के कब्जे से मुक्त हुए कक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । नगरीय क्षेत्र में आने वाले कंपनी बाग के पास स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गए कंपोजिट विद्यालय में लगभग पिछले ढेड़ साल से दो में कक्षों में ताला डालकर भ्रष्टाचार मे निलंबित चल रहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर वंदना सैनी के द्वारा बंद कर दिया गया था जिससे छात्रों की पढाई प्रभावित हो रही थी। इस बात की जानकारी कंपोजिट विद्यालय के प्राधानाध्यापक राहुल शर्मा ने पत्र के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी को देते हुए कक्ष खुलवाने का अनुरोध किया जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा वंदना सैनी को कक्ष की चाबियाँ देने का आदेश दिया गया था। परंतु अपनी हठधर्मिता के चलते वंदना सैनी ने कक्ष की चाबियाँ नी दी तब उच्च अधिकारियों द्वारा निणर्य लिया गया कि एक कमेटी बनाकर उसकी मौजूदगी में कक्ष खुलवाये जायेंगे। कल कमेटी मे शामिल आयशा नूर प्रभारी प्राथमिक विद्यालय मानपुर आशीष कुमार प्राधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भदौरा नगर क्षेत्र शाहनवाज अली व व्योम गुप्ता कंपोजिट विद्यालय मंझोला ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर कक्ष खुलवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। जब कक्ष खुलवाये गए तो एक कक्ष में एक बक्सा जिसकी चाबी न मिलने के कारण उसे नहीं खोला जा सका इसके अलावा एक इंन्वर्टर दो खराब बैटरी मिली और दूसरे कक्ष में एक सीसीटीवी की एलईडी स्क्रीन और एक छत का पंखा मिला है। कक्षों में मिले सभी सामान की सूची बनाकर उसको विद्यालय के प्राधानाध्यापक राहुल शर्मा को सुपूर्द कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button