पाकुड़

शान्तिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद ईद, डीसी – एसपी ने किया ईद की महकती खुशबू का संचार

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पंचायत मनिरामपुर सहित जिले के तमाम ईदगाह में ईद-उल- अजहा की नमाज शान्ति पूर्ण माहौल में अदा की गई। इस दौरान सभी ईदगाह में काफी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। नमाजे ईद अदा करने के पश्चात लोग एक-दूसरे के गले मिले और एक दूसरे को ईद मुबारक की महकती खुशबू की संदेश संचार किया। इस दौरान लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहने हुए थे और ईद पूर्व की चहल-पहल के बीच सबसे ज्यादा खुश नन्हे – मुन्ने बच्चे नजर आया। मानो आसमान से सारी खुशियां उन बच्चों में एक उत्कृष्ट संदेश की महकती खुशबू और चेहरे पर बाइंतेहाई मुस्कुराहट व्याप्त रहा। जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दरमियान शान्ति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ ईद- उल – अजहा (पवित्र) त्यौहार मनाया गया। वही डीसी मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने के साथ – साथ ईदगाह में मुस्लिम बेरादरी के साथ खुशियां बांटते हुए नजर आये। साथ ही नन्हे बच्चों के साथ ईद की महकती खुशबू की संदेश और चेहरे पर मुस्कुराहट संचार किया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button