गोड्डा में सल्फास की गोली कहा किया अपना जीवन लीला समाप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा । जिले के नगर थे क्षेत्र स्थित गुलजारबाग निवाशी पिंटू साह ने जहर खा कर अपनी जीवन लाला समाप्त कर लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक लड़की और एक लड़का को छोड़ गया है। मृतक परिजनों के मुताबिक मृतक पिंटू साह और उसकी पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहता था। इधर तीन दिन से और ज्यादा ही झगड़ा हो रहा था। झगड़ा के दौरान मृतक ये भी बोलता था की हम जहर खा कर मर जाएंगे। वही मृतक के पत्नी के मुताबिक पति पिंटू साह प्रत्येक दिन दारू पीकर झगड़ा और मारपीट करता था। बीते रात भी झगड़ा हुआ था। और 7 जून को करीब 3 बजे के आस पास मृतक ने सल्फास की गोली खा ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने तुरंत मृतक को गोड्डा सदर अस्पताल ले कर गया। लेकिन वहां पर इन ड्यूटी चिकित्सा ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।