गोड्डा
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संघ की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : स्थानीय शांति नगर में स्वतंत्रता सेनानी नंद किशोर मांझी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी परिवार के सदस्य परिणीता झा, सर्वजीत झा “अंतेवासी”, जगधात्री झा, दिवाकांत वत्स, कैकेई देवी, संतोष कुमार, ओमप्रकाश मांझी, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार एवं जीवकांत भारती के अलावा जूम द्वारा प्रतिमा जी देवघर से सचिदानंद जी हजारीबाग से तथा शेख इस्तेमाली रांची से वर्चुअल रूप में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यसमिति का विस्तार करते हुए नन्द किशोर मांझी को संरक्षक तथा परिणीता झा को अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश महासचिव दिवाकांत वत्स ने बताया कि अगले बैठक में इसे और विस्तार दिया जाएगा।