पाकुड़
हत्याकांड मामले में बिपिन पाठक को हेरासत में लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही है पूछताछ
West Bengal Police is questioning Bipin Pathak after taking him into custody in the murder case

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्रान्तर्गत मधुपुर गांव में देवघर जिला निवासी व पाकुड़ पत्थर व्यवसायी आनंद राज हत्याकांड मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने पाकुड़ पुलिस के बिपिन पाठक को हेरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जताया जा रहा है कि विपिन पाठक झारखंड पुलिस के आरक्षी पद पर कार्यरत हैं और आनंद राज के साथ उनके सम्बन्ध थे। दोनों अक्सर साथ देखे जाते थे। अब पुलिस विपिन से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। हेरासत में लेने के पश्चात अब देखना होगा कि पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े मामले में क्या कार्रवाई करती है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में सफल होती है या नहीं।



