रामपुर शाहबाद

लेखपाल से मारपीट करने में चार खनन करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। लेखपाल राजकुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मिट्टी का खनन करने वाले चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।लेखपाल राजकुमार के अनुसार गुरुवार को वह क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की जांच करने के लिए ग्राम हिम्मतपुर में प्रातः आठ बजे गया था लेखपाल के द्वारा विद्युत विभाग के जे ई को फोन पर सम्पर्क किया गया जे ई द्वारा बताया गया कि वह सुपरवाइज को भेज रहे है इसी बीच दो मिट्टी के खनन की ट्रालियां आ रहीं थी। लेखपाल ने ट्रैक्टर ट्रालियों को रोक कर ट्रैक्टर चालकों से खनन की परमीशन के कागज मांगे, तो चालकों ने कागज दिखाने में असमर्थता जताई और मिट्टी उतारने लगे।लेखपाल द्वारा मिट्टी उतारने को लेकर विरोध किया गया, लेखपाल राजकुमार का आरोप है कि तभी सत्यपाल,टिंकू,और जसवीर निवासी हिम्मतपुर व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहले उसके साथ अभद्रता की गई, उसके बाद उसको घेर कर लात घूसों से गिराकर मारने लगे जिसमें वह घायल हो गया,लेखपाल का यह भी आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे गन्दी गन्दी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य मे बांधा पहुंचाई पुलिस ने तहरीर के आधार पर सत्यपाल,टिंकू,जसवीर और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button