लातेहार

लातेहार के प्रशांत ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिला का मान, पटियाला में आयोजित तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण में हुए शामिल

Prashant of Latehar increased the prestige of the district at the national level, participated in the technical officer training held in Patiala

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार, बारियातू। जिला के बारियातू प्रखण्ड अन्तर्गत डाढा गांव निवासी प्रशांत कुमार सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम रौशन किया है। वे हाल ही में पंजाब के पटियाला स्थित सुभाष चंद्र राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित छह दिवसीय पांचवां तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए। देशभर के करीब 200 चयनित तकनीकी पदाधिकारियों में प्रशांत कुमार सिंह की उपस्थिति लातेहार के लिए गौरव की बात है। झारखण्ड से करीब छह तकनीकी पदाधिकारियों का चयन हुआ था, जिनमें प्रशांत का नाम बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शामिल किया गया। जमशेदपुर से तीन पदाधिकारी और अन्य जिलों से चयनित अन्य के साथ उन्होंने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशांत ने योगासन खेलों की बारीकियों, नियमों और तकनीकी पहलुओं पर गहन जानकारी प्राप्त की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि जिले में योगासन खेल के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशांत की इस उपलब्धि पर झारखण्ड योगासन खेल संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष बिपिन पांडेय, महासचिव चंदु शर्मा, लातेहार जिला संघ के अध्यक्ष संजय कुमार तथा संरक्षक बलिराम सिंह ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button