मेरठ

महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बंधक बनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी में एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे की है। पीड़िता के मायके वालों को शिकायत करने की धमकी पर आरोपी ने उसे बंधक बना लिया।

पीड़िता की शादी 13 साल पहले आशियाना कालोनी निवासी फरमान पुत्र उस्मान से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। रात को जब वह अकेली सो रही थी, तब उसका देवर जिशान कमरे में घुस आया। उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर ससुराल के लोग आ गए। पुलिस और मायके वालों को सूचना देने की बात पर देवर ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। चुनरी से गला घोंटने का प्रयास भी किया। इसके बाद जिशान, फुरकान, रुकयमा और अखलीमा ने मिलकर उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। पड़ोसियों ने बेहोश पड़ी महिला को देखा और मायके वालों को सूचना दी। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button