मेरठ

दीपक शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल, उत्तर भारत की मिली जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रहे देश भर के संगठनों के समूह नेटवर्क ऑफ ऑर्गेनाइजेशन फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नागालैंड के दीमापुर में 10 और 11 जून को लिविंग स्टोन फाउंडेशन इंटरनेशनल में आयोजित की गई।

बैठक में नई कार्यकारणी चयनित की गई, जिसमें मेरठ के दीपक शर्मा को कार्यकारणी में शामिल किया गया और साथ ही पूरे उत्तर भारत की जिम्मेदारी भी दी गई। इसके अलावा, नेटवर्क के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद् विभाग भारत सरकार में वैज्ञानिक इंजीनियर अनुज सिन्हा को अध्यक्ष और संजीव सिन्हा को महासचिव के रूप में चुना गया, इसके अलावा सह सचिव भोपाल की संध्या वर्मा, जलगांव महाराष्ट्र के किशोर राजे कोषाध्यक्ष, प्रयागराज के डॉ. एसके सिंह को मध्य भारत, मेरठ के दीपक शर्मा को उत्तर भारत, डॉ. एंड्रू आहतो सीमा को एनईआर, कोलकाता के अभिजित वर्धन को पूर्वी भारत, कर्नाटक के गिरीश कादलेवाड़ को दक्षिण भारत की जिम्मेदारी दी गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button