मेरठ

घरेलू विवाद में महिला ने पी लिया तेजाब, अस्पताल में मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ शालीमार गार्डन की रहने वाली फरहाना ने घरेलू विवाद के चलते टॉयलेट में रखा तेजाब पी लिया। उन्हें हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

फरहाना का निकाह करीब डेढ़ साल पहले खुशहाल नगर निवासी जुबेर के साथ हुआ था। उनका एक 5 माह का बेटा भी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने फरहाना से गलत बयान दिलवाए। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले फरहाना को उनके खिलाफ बयान न देने के लिए बेटे की हत्या की धमकी दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने फरहाना के पति, ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button