गांव चलो अभियान के अन्तर्गत दुलारी नगर और मोहनगंज में हुई बसपा की बैठक, विधानसभा कमेटियों का पुनर्गठन किया गया
विजय प्रजापति और विजय गौतम विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
तिलोई,अमेठी। गांव चलो अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की दो कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल और डॉ दयाराम राजभर ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। संगठन का काम की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। कार्यकर्ताओं की राय से जगदीशपुर और तिलोई विधानसभा की विधानसभा कमेटियों का पुनर्गठन किया गया।
मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि बसपा राजनीतिक दल से अधिक एक विचार धारा है जो सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक मुक्ति और भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है। बहुजन समाज को मान , सम्मान और स्वाभिमान की जिंदगी बसपा की देन है। पिछले दस सालों से उत्तर प्रदेश में अन्याय अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ी है। बेरोज़गारी और मंहगाई से दुःखी जनता बहन मायावती जी के शासन की याद कर रही है। उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के कल्याण और कानून के राज की स्थापना को मिशन -2027की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि पांचवीं बार बहन मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना समय की जरूरत है।
मंडल प्रभारी डॉ दयाराम राजभर ने कहा कि पिछड़ी जातियों में राजनीतिक चेतना बी एस पी की देन है। कांग्रेस, भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों ने पिछड़ी जातियों को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इसी लिए आज तक जातीय जनगणना नहीं हो पाई। भारतीय संविधान को भी ठीक ढंग से नहीं लागू हो पाया। बसपा की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर ईमानदारी और निष्ठा से संगठन के काम पूरा करने के संदेश दिए।
बैठक का संचालन बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने किया। जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, अरुण कुमार गौतम और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने प्रमुख रूप से बैठक को संबोधित किया।
दुलारी नगर में जगदीशपुर विधानसभा की बैठक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष साहबलाल भारती के आवास पर हुई। बैठक में विजय प्रजापति को विधानसभा अध्यक्ष, जितेन्द्र सरोज और सालिकराम बौद्ध को विधानसभा प्रभारी और कृष्ण लाल भारती को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अबरार अहमद, इसरार अहमद उर्फ राजा गूजर,लालमणि विश्व कर्मा,राम बोध, मनीराम गौतम, राकेश कुमार, हरीराम, त्रिभुवन सरोज, डॉ अनिल कुमार बौद्ध, रघुनाथ प्रसाद, रोशन लाल, बृज लाल, शिवबहादुर भारती, दिनेश विक्रम, सरवन कुमार, जगन्नाथ, हीरालाल सरोज,हरि प्रसाद, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।