सिंगरौली

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में समय पर नहीं आते डॉक्टर, मरीज होते है परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर इन दिनों डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ की लापरवाही से अपनी बदहाली पर आंसू बहां रहा हैं। मरीज जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं तो उन्हें डॉक्टर नहीं मिलते है। जिससे मरीजों को या तो प्राइवेट चिकित्सकों के यहां जाकर इलाज कराना पड़ता है या मजबूरी में सीधी या सिंगरौली जाना पड़ता है । इससे लोगों का समय के साथ ही पैसे की भी बर्बादी होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की समय पर अनुपस्थिति मरीजों को गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। जब मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, तो उन्हें डॉक्टर नहीं मिलते हैं। इस स्थिति में, मरीजों को या तो निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है या फिर दूर के शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं। डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
लग रही मरीजों की भी़ड़
मौसमी बीमारियों की वजह से स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या दिन -प्रतिदिन बढ़ने लगी है, लेकिन डॉक्टर एवं स्टॉफ न तो कभी समय से आते हैं और न ही सही से इलाज करते हैं। मरीज सुबह 9 बजे से दूरदराज ग्रामीण इलाके से आकर डॉक्टरों एवं स्टाफ का 10 :30 बजे तक इंतजार करते रहते हैं लेकिन जिम्मेदारों को ड्यूटी समय से करने से परहेज है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 डॉक्टर पदस्थ है। डॉ. सीएल सिंह के पास बीएमओ का चार्ज है परन्तु समय पर स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचने के कारण समस्त स्टाफ मनमानी कर रहा है। शासन की मुख्य योजना स्वास्थ्य है, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते स्वास्थ्य केंद्र देवसर में सभी व्यवस्थाएं शासन की फेल साबित हो रही हैं।
चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की मनमानी से बेहाल हो गया है। मरीज बेबस हैं। स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं भी नदारद हैं। हालत यह है कि मरीजों को निजी अस्पतालों की सेवाएं लेना पड़ रही हैं जिससे मरीजों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। डॉक्टरों की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। अस्पताल में डॉक्टर कब आते हैं और कब चले जाते हैं इसका पता ही नहीं चलता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों की लापरवाही से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि चिकित्सक समय से अस्पताल नहीं आते हैं। जिसके कारण मरीज परेशान होते है और नीम हकीम या निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए जाते है। ऐसे में गरीब तबके के मरीज भगवान भरोसे डाक्टर के इंतजार में बैठे रहते हैं। क्षेत्र के लोगों ने चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button