साहेबगंज
भूमि उमर के उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनने की खुशी
Happy that Bhumi Omar has become the captain of the Uttarakhand women's cricket team.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। उमर वैश्य समाज की बेटी भूमि उमर के उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनने पर उमर वैश्य समाज ने खुशी जताई है।अखिल भारतीय उमर वैश्य समाज के राष्ट्रीय मंत्री आनंद मोदी ने इसे समाज की बड़ी उपलब्धि बताया।वाराणसी की इस बिटिया ने संपूर्ण उमर वैश्य समाज का मान बढ़ाया है।भूमि बिटिया से संपूर्ण समाज ही नहीं वरन पूरा देश आशान्वित है कि “भूमि” भारत देश का गौरव बढ़ाने का काम करेगी।इसके लिए झोली भर-भर हम आशीर्वाद करते हैं।साहिबगंज जिला उमर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार साह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार साह,पवन कुमार साह,अवधेश कुमार सहित सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।



