26 जून से 4 जुलाई तक 9 दिवसीय श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ का होगा आयोजन
From 26 June to 4 July, 9-day long Sri Sri Maa Kamakhya Chandi Maha Yagya will be organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास क्षेत्र के केशलपुर में रविवार को एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें 26 तारीख से 9 दिवसीय श्री श्री कामाख्या महायज्ञ के संबंध में जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 26 जून को सर्वप्रथम भव्य कलश सह- शोभा यात्रा जिसमें 501 कलश से कतरी नदी सूर्य मंदिर से भरकर वापस केशलपर यज्ञ स्थल आयेगी, जिसके बाद हवन पूजन एवं अन्य पूजन कार्य किए जायेंगे। इसके साथ ही 9 दिन तक कन्या पूजन का कार्य होगा। साथ ही 9 दिनों तक यज्ञ चलता रहेगा। जिसमें हजारों हजार श्रद्धालु भाग लेंगे। भक्तों ने कहा कि कतरास क्षेत्र में पहली बार इस तरह का यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें मां का पूजन विधिवत किया जायेगा। इस अवसर पर पंडित राज बिहारी शर्मा, पवन पाठक, सरवन केसरी, संजय केसरी, बबलू सिंह, निमेष ठक्कर, विष्णु चौधरी, रोहित शर्मा , दीपू शर्मा, गोल्डी विश्वकर्मा, धीरज वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।