विश्व रक्तदाता दिवस पर एमआईटी को किया गया सम्मानित
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में हुआ समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज (एलएलआरएम) के ब्लड बैंक में आयोजित एक सम्मान समारोह में मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के निदेशक प्रो. (डॉ.) के.एल.ए. खान और मीडिया हेड अजय चौधरी को अपने कैंपस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक और ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. प्रिया गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हर वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान करते हैं। यह शिविर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण और वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने बधाई दी।


