अमरोहा

अमरोहा में सांप से खेलना पड़ा महंगा

युवक ने सांप की जीभ को अपनी जीभ से लगाया, काटने पर ICU में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर गोसाई में एक अजीब घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक टूटी दीवार के नीचे से निकले सांप को जितेंद्र उर्फ जीतू नाम के युवक ने पकड़ लिया।
जीतू ने न सिर्फ सांप को गले में डाल लिया बल्कि उससे खेलने भी लगा। इस दौरान उसने सांप की जीभ को अपनी जीभ से छुआ दिया। सांप ने तुरंत जीतू की जीभ पर काट लिया। कुछ घंटों तक तो कोई प्रभाव नहीं दिखा, लेकिन बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
स्थिति गंभीर होने पर जीतू को गजरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. लाल सिंह के अनुसार सांप काफी जहरीला था। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। ग्राम प्रधान हैप्पी चौधरी ने बताया कि जीतू की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जीतू सांप के साथ खतरनाक खेल करता दिखाई दे रहा है। यह घटना लापरवाही का एक गंभीर उदाहरण है जो जानलेवा साबित हो सकती थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button