आबूलेन व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी ने सीईओ से मुलाकात की

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी ने कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जाकिर हुसैन से मुलाकात की। अध्यक्ष आकाश खन्ना के नेतृत्व में हुई इस पहली औपचारिक बैठक में व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
व्यापार संघ ने सेंट्रल पार्किंग की पुनर्बहाली का प्रस्ताव रखा। संघ ने बताया कि 2015 से पहले आबूलेन में मध्यवर्ती पार्किंग व्यवस्था थी। इससे ग्राहकों और व्यापारियों को सुविधा मिलती थी। कैंट बोर्ड को भी नियमित राजस्व प्राप्त होता था। वर्तमान में डिवाइडर के कारण यह सुविधा बंद है। सीईओ जाकिर हुसैन ने सेंट्रल पार्किंग बहाली का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निर्णय व्यापारियों के हित में होगा। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कोविड काल से पूर्व के लंबित सफाई बिलों को माफ करने पर सहमति बनी। काठ के पुल के पास सार्वजनिक शौचालय के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। गणपति कॉम्प्लेक्स की पिछली गली में स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए।
अधिशासी अभियंता पीयूष गौतम ने बैठक का समन्वय किया। उन्होंने सभी मुद्दों पर तकनीकी सुझाव दिए। व्यापार संघ ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान आकाश खन्ना (अध्यक्ष), सरदार राजबीर सिंह (महामंत्री), गौरव सेठ (कोषाध्यक्ष), सरदार भूपिंदर सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), रमेश कुमार चौधरी (उपाध्यक्ष), सचिन रस्तोगी (मीडिया प्रभारी), संजय मुंजाल मौजूद रहे।