बेतुल
पाथाखेड़ा क्षेत्र में फिर से काले सोने का काम चालू

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
पाथाखेड़ा : क्षेत्र पुरानी बाजार में खदान बंद के बाद कई बार वहां से सारणी और पाथाखेड़ा के क्षेत्र के निवासी ईट भट्ठा संचालक खदानों के पास से ले जा रहे है कोयले के चूरी ।ट्रैक्टर में भरकर ले जा रहे है।
इन लोगों को किनका संरक्षण है कि वह रात में तो काम करते थे आजकल दिन में भी ट्रैक्टर द्वारा कोयला चूरी को ले जाया जा रहा है।
ट्रैक्टरों को जब देखा गया कुछ दूर तक के तो वह सारणी बाक़ुड की ओर जाते हुए दिखाई दिया बाक़ुड में कई लोगों ने ईंट भट्ठा संचालित कर रहे है। उन लोगों को भारी रकम में बेचा जा रहा है सूत्रों का कहना यह है कि पूरे कोयल के चूरी आसपास के क्षेत्र में पहुंचा जा रहा है ।
इनका कहना है ।
सूत्रों से खबर मिलने के पश्चात ही हमने पाथाखेड़ा कि टीम को मौके पर भेजा मगर वहां कुछ नहीं मिला हमने सूत्रों को छोड़ हुआ है जैसे ही खबर मिलेगी हम तत्काल कार्रवाई करेंगे सारणी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती
सूत्रों से पता चला है की कोई रवि नाम का व्यक्ति है जिनका संरक्षण इन लोगों पर बना हुआ है यह रवि कौन है उसका खुलासा अगले खबर में किया जाएगा




