जामताड़ा

जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी की बड़ी वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर

Major Scorpio theft incident in Jamtara, masked thieves caught on CCTV

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। जिले के सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत उदलबनी गांव में मंगलवार रात वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए शातिराना अंदाज़ में चोरी कर ली। वाहन मालिक नेपाल मंडल ने बताया कि उन्होंने अपनी सफेद स्कॉर्पियो (नंबर जे एच 21क्यू 5975) रोज़ की तरह घर के सामने खड़ी की थी और रात को सोने चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह उठे तो देखा कि गाड़ी गायब है। उन्होंने तुरंत घर के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की, जिसमें रात करीब 1 बजे चार नकाबपोश चोर चार पहिया वाहन से आते हुए दिखे। फुटेज में साफ देखा गया कि चोरों ने स्कॉर्पियो का ताला तोड़ा, उसे स्टार्ट किया और GPS सिस्टम को बाहर निकालकर फेंक दिया। इसके बाद वे गाड़ी लेकर फरार हो गये। दुमका की ओर भागे चोर, पुलिस कर रही जांच। नेपाल मंडल ने इस संबंध में जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोरों के चेहरे गमछे से ढंके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। हालांकि CCTV फुटेज से यह स्पष्ट है कि वे दुमका की ओर भागे हैं। इस घटना को लेकर जामताड़ा पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि मंगलवार रात को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में तैनात थी। लेकिन रात भर हुई बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहा, चोरों का हर चैलेंज हमें मंजूर है। चाहे वे जितनी भी चालाकी दिखाएं, पुलिस की पकड़ से बच नहीं पायेंगे। जल्द ही सभी नकाबपोश चोर बेनकाब होकर पुलिस के सामने होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button