डीएम ने विकास खंड धौलाना के सभागार में ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनी।
बीडीओ को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के निर्माण का रोस्टर बनाने के निर्देश दिये।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। डीएम ने धौलाना ब्लॉक के सभागार में धौलाना ग्राम प्रधानों की शिकायतों को सुना गया। डीएम को ग्राम सपनावत, आजमपुर , परतापुर एवं निधावली के प्रधानों द्वारा गांव की अनेक समस्याओं जैसे पानी की टंकी का अधूरा निर्माण, बिजली के खंभों, जर्जर भवनों , नाली, सी सी रोड के कार्यो इत्यादि समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने उप जिलाधिकारी धौलाना को आजमपुर गांव में झज्जर भवनों की जांच करते हुए उनको दुरुस्त कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को गांव में चल रहे निर्माण कार्य की कार्य प्रणाली बनाने तथा एक सप्ताह के अंदर निर्माण का रोस्टर रजिस्टर बनाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में जो भी निर्माण कार्य चल रहे थे तथा जो अधूरे कार्य रह रहे हैं उनको जल्द से जल्द पूरा कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की जनसुनवाई में ग्राम प्रधानों द्वारा जो भी शिकायतें दी गई है उनमें जांच करते हुए गुणवत्तापरख निस्तारण एवं कार्य को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत उनके द्वारा तहसील धौलाना का भी निरीक्षण किया गया।



