छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा श्रमजीव पत्रकार संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन, की बैठक संपन्न l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा | 9 जनवरी 2026 इंडियन कॉफी हाउस पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक का आयोजन किया गया l छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश देते हुए मनोज सोनी को एक बार फिर सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस निर्णय का स्वागत किया।
पुनर्गठित जिला इकाई में कार्यकारी अध्यक्ष अजीत पांडे महासचिव मनीष घौरसे उपाध्यक्ष जगदीश पाल उपाध्यक्ष राम रघुवंशी उपाध्यक्ष संदीप तिवारी सचिव,आरती मोखडे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर संगठन के सक्रिय पदाधिकारी एवं सदस्य शेषराव हिवसे, प्रमोद शर्मा, राजकुमार, पिंटू सिंह, राजा डेहरिया, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र वर्मा, राजेश उईके, प्रदीप पांडे, जयविंद डेहरिया, योगेश तरमले, निभा सेंगर, शिवकुमार सेंगर, विकास राजपूत, रवि शंकर सोनी, मोहम्मद साद, दीक्षा जैन, रामखिलावन सहित मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए मनोज सोनी ने कहा कि पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। छिंदवाड़ा में श्रमजीवी पत्रकार संघ को और अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। यह पुनर्गठन न केवल छिंदवाड़ा में पत्रकारों की एकता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले समय में सशक्त पत्रकारिता की दिशा में एक मजबूत कदम भी माना जा रहा है। खबर में दम, संगठन में ताकत

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button