अमरोहा

अमरोहा में बाइक-कार टक्कर के बाद दो समुदायों में हिंसा

घर में घुसकर तोड़फोड़ की, कारखाने और पशुशाला में आग लगाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  बुधवार को कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद दो समुदायों में बवाल हो गया। युवक टक्कर का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ दूसरे समुदाय के घर पहुंच गया। आरोप है उन्होंने न सिर्फ घर में तोड़फोड़ की, बल्कि पास के रुई के कारखाने और पशुशाला में आग भी लगा दी।
आग की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। फैक्ट्री जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। मामला नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर का है।
दामाद की कार से बाइक की हुई टक्कर
दौलतपुर निवासी इबले हसन ने बताया- उनका दामाद मुस्तकीम उनकी बेटी को लेकर घर आ रहा था। पृथ्वीपुर चौराहे के पास दामाद की कार दलित समाज के युवक की बाइक से टकरा गई। इसके बाद कहासुनी होने लगी। दामाद किसी तरह कार लेकर वहां से भाग निकला।
घर में तोड़फोड़ की, गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए
आरोपी जाटव समाज से हैं। सैकड़ों युवकों ने हमारे घर में हमला बोल दिया। घर में तोड़फोड़ की। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। लूटपाट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने मेरे रुई के कारखाने और पशुशाला में आग लगा दी। पुलिस को सूचना दी गई।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात है
फोर्स के साथ एसपी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति नियंत्रण में है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button