बाराबंकी

थाना प्रभारी ने ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं

मोहर्रम को लेकर दी जानकारी, दो शिकायतों का मौके पर समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बाराबंकी के थाना सफदरगंज क्षेत्र के कस्बा रसौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने ग्रामवासियों से संवाद किया।

थाना प्रभारी ने ग्रामवासियों को ग्राम प्रधान, बीडीसी और अन्य सदस्यों की जानकारी दी। उन्होंने गांव के सभी असलहा धारकों के नाम भी साझा किए। मोहर्रम के आयोजन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मानक के अनुसार ताजिया निकालने की जानकारी दी।

इस दौरान थाना प्रभारी ने रसौली के हिस्ट्रीशीटर की जानकारी भी साझा की। उन्होंने मौके पर ही दो शिकायती पत्रों का निस्तारण कर ग्राम प्रधान को अवगत कराया।
साफ सफाई की समस्या में भी लोगों को सचेत किया साथ ही ग्राम प्रधान को भी साफ सफाई के संबंध में जागरूक किया।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल, चौकी प्रभारी अजहर खान, सिपाही रणविजय सिंह, हरिकांत यादव, अंबल सिंह और ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button