गोड्डा

डीसी ने की पंचायती राज कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर  समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच करने, पंचायत स्तर पर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, पंचायत सचिवालयों में भारत नेट की स्थिति, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत व्यय, पंचायत भवन में मूलभूत सुविधाएं, पंचायत ज्ञान केंद्र अधिष्ठापन व संचालन एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान  जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। पंचायत ज्ञान केंद्र के संचालन के संबंध में चर्चा के क्रम में उपायुक्त ने सभी पंचायतों में संचालित पंचायत ज्ञान केंद्र की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहीं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रत्येक पंचायत में पंचायत स्तरीय कर्मियों का रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाने एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक के माध्यम से ही दर्ज होना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में उपविकास आयुक्त स्मिता टोप्पो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार एवं पंचायती विभाग कार्यालय के कर्मी गण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button