सिद्धार्थ नगर
बार एसोसिएशन चुनाव में इंद्रमणि अध्यक्ष व मोहम्मद हुसैन महामंत्री निर्वाचित
डुमरियागंज एसोसिएशन चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज बार एसोसिएशन की तहसील इकाई के चुनाव शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट इंद्रमणि पाण्डेय और महामंत्री पद पर एडवोकेट मोहम्मद हुसैन निर्वाचित घोषित किया गया पूर्व निर्धारित चुनावी प्रक्रिया के तहत सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार द्विवेदी व सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार राही ने बताया कि कुल 69 मतदाताओं में से 59 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए पड़े मतों में से दो-दो मत अवैध पाए गए अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट इंद्रमणि पाण्डेय को 41 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट अब्दुल कय्यूम को 16 मत मिले। इस प्रकार इंद्रमणि पाण्डेय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं महामंत्री पद के चुनाव में एडवोकेट मो. हुसैन को 38 मत और अखिलेश कुमार मिश्रा को 19 मत प्राप्त हुए, जिससे मोहम्मद हुसैन महामंत्री चुने गए वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट आबिद उर रहमान निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व गले मिलकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिया इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान एडवोकेट इकबाल यूसुफ मलिक, रमापति सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, नदीम अहमद, अभिनव, रामबहादुर यादव, भूपेंद्र मिश्रा, शिवशंकर चौबे, विकास सिंह, वीरेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, श्याम नारायण वर्मा, दीनदयाल यादव, रामपाल सिंह, भारत भूषण यादव, हरिश्चंद्र सिंह, गंगा प्रसाद गुप्ता,रमन श्रीवास्तव,हरीराम जायसवाल, तारामणि मौर्या,आदि लोगों मौजूद रहे




