मोदीनगर

मोदीनगर सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में तहसील में प्रदर्शन, सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मोदीनगर : शहर में सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में स्थानीय निवासियों ने  तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नगर पालिका परिषद के सभासद प्रवीण गुर्जर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें रामनगर और सिखेड़ा रोड के दर्जनों निवासी शामिल हुए।

सभासद प्रवीण गुर्जर ने आरोप लगाया कि सिखेड़ा रोड स्थित एक बंद पड़ी पेपर मिल को हाल ही में एक निजी उद्यमी ने खरीदा है। आरोप है कि उद्यमी ने फैक्ट्री के पास बने सरकारी नाले पर कब्जा कर लिया है, और साथ ही रामनगर कॉलोनी के सार्वजनिक रास्ते का भी एक बड़ा हिस्सा घेर लिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अतिक्रमण से उन्हें रोजाना आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायतें करने के बावजूद लेखपाल या अन्य अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे तहसील का घेराव करेंगे।

एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button