अमरोहा

अमरोहा में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला-2025 का शुभारंभ।

पुलिस और वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। डॉ. सी.वी. रमन सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन एडीजी  बरेली जोन श्री रमित शर्मा, एसपी अमित कुमार आनंद, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में देश के 26 राज्यों से आए 550 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिन्हें 24 से अधिक साइबर विशेषज्ञ हैकिंग, फिशिंग, रैनसमवेयर और अन्य साइबर अपराधों से निपटने के उपायों की ट्रेनिंग देंगे। एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को उनसे दस गुना आगे की सोच विकसित करनी होगी। वहीं, एसपी अमित आनंद ने साइबर सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए जनसहभागिता की आवश्यकता बताई। डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने साइबर सुरक्षा से जुड़े 12 से अधिक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं ताकि आम लोग भी सजग बनें। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी एसपी अंजलि कटारिया ने किया और समापन समारोह 30 जून को होगा, जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button