असम में चारों ओर मौत का साया। गृह विभाग की घोर विफलता।
आप असम ने किया मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के इस्तीफे की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम: असम के चारों ओर मौत ने अपना डेरा जमा लिया है। हत्या, बलात्कार, लूटपाट जैसी खबरें अब आम हो गई हैं। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए गृह विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के इस्तीफे की मांग आम आदमी पार्टी ने की है। आज आम आदमी पार्टी असम के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. भवेन चौधुरी ने प्रेस को भेजे एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि “पुलिस मेरी, चावल मोदी का” जैसे नारे लगाने वाले हिमंत बिस्व शर्मा के कार्यकाल में राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। महानगर के बीचोंबीच अज्ञात शव की बरामदगी, नगांव के डिफलु शिवमंदिर तिनियाली में 13 वर्षीय किशोरी की लाश मिलना, छात्रावास में छात्र-छात्राओं की मौत – ये सब केवल कुछ उदाहरण हैं। असम में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन पुलिस पर है, उन्हें गृह विभाग ने सरकार के पेड़ काटने, वीवीआईपी सुरक्षा और बुलडोजर चलाने के काम में लगा रखा है। आम लोगों की सुरक्षा को लेकर हिमंत बिस्व शर्मा को कोई चिंता नहीं है। दूसरी ओर, गृह विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री सांप्रदायिक राजनीति कर हिंसा फैलाने में ही व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विफल रहे हैं और आम आदमी पार्टी असम ने जल्द से जल्द नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।



