बाराबंकी

बाराबंकी जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

जज, डीएम और एसपी ने बैरकों से लेकर सीसीटीवी तक की जांच की।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बाराबंकी । जिला कारागार की व्यवस्थाओं का गुरुवार को उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सीजेएम सुधा सिंह के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में जेल का दौरा किया। अधिकारियों ने जेल की सभी बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और महिला बैरक की जांच की। 18 से 21 वर्ष के किशोरों के लिए बने किशोर सदन का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने कारागार की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुसार संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि बंदियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कारागार अधीक्षक कुंदन कुमार, जेलर जे.पी. तिवारी और अन्य कारागार कर्मी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button