सहारनपुर

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सहारनपुर,नागल। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएचसी की ओपीडी, प्रसव केंद्र, लैब, इमरजेंसी, ऑक्सीजन प्लांट और औषधि भंडारण सहित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। संतोषजनक व्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार के साथ-साथ अच्छा व्यवहार भी मिले। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार, मंसूर अली, मीनाक्षी, कमल सिंह राणा, जुगल किशोर, सुरेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button