गोड्डा

मेट्रिक व इंटर के टॉप छात्र छात्रा को कॉलेज की ओर से किया गया सम्मानित

200 से अधिक मैधावी छात्र हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा (पोड़ैयाहाट): पोड़ैयाहाट सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय में गोड्डा व पोड़ैयाहाट प्रखंड के मेट्रिक व इंटर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्रा को सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यकर्म का विधिवत उद्घाटन विधायक प्रदीप यादव,सिविल एसडीओ बैद्यनाथ उरांव,डीईओ दीपक कुमार,बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान विधायक ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा की असफलता से कभी घबराने की जरूरत नहीं हैं।छात्रों को एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी से सीख लेने की जरूरत हैं।उन्होंने कहा कलाम साहब एक प्रेरणादायक व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से सफलता हासिल की।
उन्होंने शिक्षा,विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वे एक महान वैज्ञानिक,एक लोकप्रिय राष्ट्रपति और एक प्रेरणादायक व्यक्ति थे।जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।वही एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यकर्म से निश्चित रूप से विधार्थी का हौसला आफजाई होगा।खूब मन लगाकर पढ़ने की जरूरत हैं। सफलता आपकी कदम चूमेगी।डीईओ ने कहा की गोड्डा जिला को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करूंगा।जिले के टॉप टेन व प्रखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को घड़ी व कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सचिव दीप नारायण भगत,प्राचार्य सुबोध झा, समाजसेवी श्यामानंद वत्स,गोपाल पाठक, अजय शर्मा, बोलबम मंडल, सुमन भगत, अरुण साह, कौशल किशोर सिंह, रंभा देवी , राजेंद्र ठाकुर, निर्मल मंडल, विशाल कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र हंसदा, वरिष्ठ नेता प्रेमलाल ठाकुर अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button