सिंगरौली

दुग्ध सम्पर्क समृद्धि अभियान का दूसरा चरण 17 दिसम्बर से..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली । ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार पशुपालकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान, तकनीकी जागरूकता, और उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग लगातार नवाचार कर रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा प्रदेश भर में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान का प्राथमिक लक्ष्य दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके लिए विभाग के कर्मचारी पशुपालकों से गृह भेंट कर उन्हें तीन मुख्य स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से जागरूक करेंगे।
  इस संबंध में संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग आर.के जयसवाल ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाना है। अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक पूरा किया गया था।  अब अभियान का द्वितीय चरण संपूर्ण राज्य में दिनांक 17 दिसम्बर से प्रारम्भ किया जाना है। इस चरण में विभाग उन पशुपालकों से संपर्क करेगा जिनके पास 5 से 9 गौवंशीय तथा भैंस वंशीय पशु हैं। अभियान अंतर्गत सिंगरौली जिले के सभी ग्राम पंचायतो में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में पशु पालको, किसानों को पशुओं में नस्ल सुधार के लाभ, पशु स्वास्थ्य, कृत्रिम गर्भाधान, पशु पोषण संतुलित पशु आहार एवं विभागीय योजनाओं डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना, की जानकारी के साथ प्रभावी रूप से पशुपालक को जागरूक किया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button