झुंझुनू
बाघोली में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के बाघोली गांव में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर करने पर भामाशाह व समाज सेवी बीएल सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को दीपचंद सैनी बाघोली व लतिका सैनी रामनगर का साफा व माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। मुंह मिठा करवाया। उनके साथ ही परिजनों का भी स्वागत किया गया। सैनी ने कहा कि बाघोली में पहली बार डाक्टर बनने के लिए तीन बच्चों का चयन हुआ है। मेहनत का फल एक बार जरूर मिलता है। इसी की तरह ओर भी बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े। इस दौरान पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी, रिटायर्ड फौजी राकेश कुमार सैनी, जयराम स्टूडियो, प्रभात सैनी, शीतल संस्थान के संचालक नागरमल सैनी, राजेंद्र प्रसाद, मनशा राम,जवाहर लाल, राकेश सैनी भगत, रामचंद्र गुर्जर अध्यापक नरेंद्र , सीताराम सैनी, पुष्कर शर्मा, बलवंत सैनी रामनगर ,मुकेश मास्टर कृष्ण भजनी ,चेनाराम सैनी ,रुस्तम खान, जगदीश डॉक्टर, छोटू राम, बाबूलाल स्वामणा, कैलाश स्वामणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



