तेजाजी मन्दिर में निर्माण सामग्री देने की घोषणा पर भालोठिया का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। क्षेत्र के बड़ागांव में सरकारी अस्पताल के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया द्वारा निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के गुढा ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन सतबीर मूंड, महासचिव सूबे. प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सूबे. ओमप्रकाश महला एवं युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मूंड ने भालोठिया का स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का तन मन धन से सहयोग मिल रहा हैं।



