मेरठ

कांवड़ यात्रा को आयुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ।आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में आगामी श्रावण शिवरात्रि, कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त द्वारा सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन, एनएचएआई, स्वास्थ्य, जल निगम, मंडी आदि विभागों द्वारा कांवड़ यात्रा के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर विशेषतः प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई की बारम्बारता सुनिश्चित की जाए। मार्गों के किनारे झाड़ियों की सफाई, शौचालयों की सफाई तथा हैण्ड पम्प को क्रियाशील किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को घाटों की बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने, गोताखोर तैनात करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर जहां तार क्रॉस हो रहे हैं, वहां तारों की ऊंचाई के संबंध में सचेतक लगाने व गार्डिंग करने के निर्देश दिए, साथ ही बिजली पोल को पालिथीन से कवर किए जाने, अर्थिंग की व्यवस्था कराए जाने तथा ट्रांसफार्मर को जाली से कवर कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शिविरों में विद्युत कनेक्शन व विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए। इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम सहित अन्य मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button