मेरठ

108 मां आरोग्य मित्रों को फर्स्ट एड किट और रामचरितमानस भेंट, आशा व एएनएम का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ।  पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक प्रेरणादायक पहल के तहत सांसद अरुण गोविल एवं जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की उपस्थिति में 108 “मां आरोग्य मित्रों” को फर्स्ट एड किट और रामचरितमानस की प्रति भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता का संदेश पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने कहा, “हर घर स्वस्थ कब होगा, जब हर घर में एक मां आरोग्य मित्र होगा।” उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से पुलिस लाइन से शुरू होकर पूरे मेरठ में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद अरुण गोविल, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया और केंद्र में चल रहे नवीन कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कायाकल्प योजना एवं नवीन भवन निर्माण जैसी पहलों की भी सराहना की।

कार्यक्रम में आशा वर्कर्स, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पीएचसी और एचडब्ल्यूसी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र एवं रामायण देकर सम्मानित किया गया। योग प्रशिक्षक सुनील पोसवाल ने सभी को योगाभ्यास कराया, जबकि कार्यक्रम का संचालन विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि ने किया। इस दौरान प्रतेश कुमार एवं मुकुन्द वल्लभ शर्मा (संदर्भ व्यक्ति, बीआईएस) को भी सम्मान पत्र और रामायण भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम की डॉ. विभा नागर और डॉ. विनीता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य और संस्कृति के समन्वय का सार्थक संदेश समाज को दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button