गोड्डा

महागामा गोविंदपुर मोड़ पर मास्क लाइट खराब, रात में अंधेरे में डूबा क्षेत्र, छात्र नेता सुमित कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन से की तत्काल सुधार की मांग

Mask light at Mahagama Govindpur turn is not working, area is immersed in darkness at night, student leader Sumit Kumar demanded immediate repair from Nagar Panchayat administration

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

गोड्डा। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत गोविंदपुर मोड़ पर कई महीनों से मास्क लाइट खराब पड़ी है, जिससे क्षेत्र रात के समय अंधकार में डूबा रहता है। इस कारण स्थानीय नागरिकों, खासकर स्कूली छात्रों, महिलाओं व बुजुर्गों को असुरक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस जनसमस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से के छात्र नेता सुमित कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए कार्य करना नगर पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि मास्क लाइट जैसी बुनियादी सुविधा भी वर्षों तक खराब पड़ी रहती है, तो यह घोर लापरवाही है। सुमित कुमार ने यह भी कहा कि अगर जल्द ही मास्क लाइट की मरम्मत नहीं होती है, तो वे स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे। उन्होंने नगर पंचायत से आग्रह किया है कि गोविंदपुर मोड़ समेत अन्य अंधेरे इलाकों का सर्वे कर जल्द सभी खराब लाइटों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button