विधायक हेमलाल मुर्मू ने ग्राम प्रधान, गुड़ित, नाइकी, परगनेत व संथाल समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ की बैठक
MLA Hemlal Murmu held a meeting with the village head, Gudit, Naiki, Parganet and intellectuals of Santhal society

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के रांगा डिग्री कॉलेज में लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक हेमलाल मुर्मू की उपस्थिति में प्रखण्ड के सभी गांवों के ग्राम प्रधान, गुड़ित, नाइकी, परगनेत व संथाल समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से मांझी को मिलने वाले हक अधिकार के संबंध में विधायक हेमलाल मुर्मू ने विस्तृत जानकारी दी। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जनसंख्या 12 करोड़ रहने के बावजूद भी आदिवासियों का अपना अलग धर्मकोड नहीं है, ये बहुत बड़ी विडंबना है। सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासियों के हक़ और अधिकार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हमलोगों को ये लड़ाई मिल कर लड़ना है। आदिवासियों का केस पहले हाईकोर्ट चला जाता था, जिसको सुधार कर अब 120000 तक का केस अब अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष ही सुनवाई होगी, जो कि पहले 500 तक ही सुनवाई होती थी। आगे उन्होंने कहा कि देश में सभी जातियों का धर्मकोड हैं, सिर्फ आदिवासियों को छोड़ कर। जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं हो जाता, तब तक जाति जनगणना नहीं होने दिया जायेगा। बैठक में मुख्य रुप से झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केन्द्रीय सदस्य सुनील टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, उपाध्यक्ष रंजन साहा, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पुर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, वरिष्ठ कार्यकर्ता दानियल किस्कू सहित सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।



