मेरठ

गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में योग के पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। नगर के गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज में 73वीं यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में योग के पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को योग के प्रति जागरूक करना और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी परवेंद्र कुमार पाल तथा सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार ने कैडेट्स को मानव जीवन में योग के महत्व के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने योग को आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम बताया।

योग प्रशिक्षक विष्णु अवतार रुहेला ने विद्यालय के 50 से अधिक एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और उनकी विधियों के साथ लाभ भी समझाए। शिविर को सफल बनाने में सूबेदार चिन्मय कुमार दास और हवलदार अमित सहरावत का विशेष सहयोग रहा।

यह शिविर आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button