सिंगरौली
शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पी.एस.परस्ते सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्श पर थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी के द्वारा की गई कार्यवाही।
मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 18.06.2025 को फरियादिया 24 वर्षीय एक युवती थाना विन्य्रनगर आकर आरोपी गोलू उर्फ हेमन्त बर्मा पिता राकेश कुमार बर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी सेक्टर 2 जयंत द्वारा शादी करने को कहकर जयंत अपने कमरे में लेजाकर कई बार उसके साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी करने से मना कर रहा है । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना विन्ध्यनगर में अपराध धारा 69 बीएनस का पंजीबद्ध कर, घटना की जानकारी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई एवं तत्काल एक टीम गठिक कर मामले के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये, जिसके परिणाम स्वरूप मामले के आरोपी गोलू उर्फ हेमन्त बर्मा निवासी सेक्टर 2 जयंत को महज 07 घन्टे के अंदर गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्यवाही करने के बाद आज दिनांक 19.06.2024 को आरोपी को माननीय न्यायालय बैढ़न के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया गया, जो आरोपी जिला जेल पचौर में निरुद्ध है ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर, उनि.शीतला यादव, उनि.अशोक शर्मा, म.प्र.आर.रुकमणी तिवारी, प्र.आर.हेमराज पटेल, प्र.आर.मुनेन्र्म सिंह राणा, प्र.आर.रमागोविन्द तिवारी, आरक्षक राजकुमार शर्मा, आरक्षक राहुल खजूरिया, आरक्षक भोले लोधी की सराहनीय भूमिका रही ।



