गोड्डा

पुलिया के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, मृतक की नहीं हो पाई पहचान

महागामा : थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामला प्रखंड अंतर्गत कर्कटडीह गांव का है जहां उक्त गांव के एक पुलिया के नीचे से एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है। वहीं शुक्रवार की शाम स्थानीय लोगों ने पुलिया के नीचे कीचड़ में शव को देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ग्रामीणों ने तुरंत महागामा थाना कि पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button