दुर्गा पूजा त्यौहार में बेहतरीन कार्य पर थाना प्रभारी सम्मानित
Station in-charge honored for excellent work during Durga Puja festival

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। 6 अक्टूबर 2025 केन्द्रीय शान्ति समिति एवं टेल्को थाना शांति समिति के सक्रिय सदस्यों ने उत्कृष्ट सेवा एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर बेहतर कार्य तथा कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों ने टेल्को थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ के कार्यों की सराहना की और कहा की थाना प्रभारी शांति समिति, पूजा समिति और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर ताल-मेल बनाकर काम किये जिसका नतीजा है कि पुरे थाना क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी रही और काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा और दशहरा संपन्न हुआ। भय मुक्त होकर स्थानीय जनता ने त्यौहार का आनंद उठाया। इन्हीं सब उपलब्धियां के लिए केंद्रीय शांति समिति एवं टेल्को थाना शांति समिति के सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, आमिर अली अंसारी आदि ने टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और बेहतर विधि व्यवस्था के लिए उनकी सराहना की और कुशल संचालन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।



