सिंगरौली

मुख्यमंत्री का जिले में 25 को हो रहा है आगमन, बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय से बाहर नही जायेगे: कलेक्टर 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली जिले के उपखण्ड देवसर अंतर्गत तहसील सरई में 25 जून को आगमन प्रस्तावित है। जिसके तैयारियो के संबंध में कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारियो की बैठक ली गई। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो से पूर्व में सौपे गये दायित्वो एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित कराने हेतु जिम्मेदारिया सौपी गई है। जिसके तहत किए गए कार्यो के प्रगति के संबंध में अधिकारियो से जानकारी ली गई। तथा निर्देश दिए गए कि सभी तैयारिया समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जायें। वही मुख्यमंत्री के आगमन को मद्देनजर रखते हुयें जिला अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि कोई विभाग विभागीय अधिकारी बिना अनुमति के जिला से बाहर नही जायेगे। साथ ही उनके अधिनस्थ कर्मचारियो को भी सक्षम अधिकारी से स्वीकृती प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर जायेगे।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान कार्यक्रम दिवस पर वाहन पार्किग के साथ साथ पेयजल की समुचित व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित सभा स्थल पर आने वाले आम जन मानस को निर्धारित स्थानो पर बैठाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि लोकापर्ण एवं भूमि पूजन से संबंधित सभी शिलापट्टीका समय पर तैयार कर लिया जाये।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, आयुक्त नगर निगम डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, देवेन्द्र द्विवेदी, तहसीलदार सविता यादव सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button