गोड्डा

फर्जी पत्रकारिता के आड़ में शशि भगत द्वारा अवैध वसूली , धमकी और सरकारी कार्य में बाधा का लगाया आरोप, अंचलाधिकारी खुद बनी शिकार, दर्ज कराई प्राथमिकी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
गोड्डा। जिले के पथरगामा प्रखण्ड के अंचल अधिकारी कोकिला कुमारी ने पथरगामा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पथरगामा के निवासी शशि कुमार भगत (पिता- रघुनाथ भगत, साकीन बाबूपुर, सोनारचक पथरगामा के निवासी है) के ऊपर अंचलाधिकारी पथरगामा के द्वारा उनपर उनके सरकारी कक्ष और कार्यालय में आकर लगातार चंदा के नाम पर रकम वसूली तथा उन पर दबाव बनाकर हर माह एक निश्चित रकम वसूलने का प्रयास किया जाना जो वस्तुत रंगदारी की श्रेणी में आता है। वहीं रकम न देने पर उन्हें धमकी देना और उन्हें बदनाम करना की धमकी देने का आरोप लगाया गया है अंचलाधिकारी पथरगामा के द्वारा । शशी भगत जो कि खुद को कथित पत्रकार एवं कृषक मित्र महासंघ झारखंड का स्वयंभू प्रदेश अध्यक्ष बताता है और वह सरकारी कार्यालय में जाकर के रंगदारी की मांग करता है और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने का कार्य करता है। इस मामले को लेकर उनके ऊपर पूर्व में भी कई प्राथमिकी दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा ठोस कदम उनके खिलाफ न उठाए जाने के कारण शशी भगत का मन इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने अब अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी को धमकाने का कार्य किया है इस मामले को लेकर के अंचल अधिकारी पथरगामा ने थाना प्रभारी पथरगामा मनोहर कुमार को एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा और कथित शशी भगत के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरगामा के थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने केस संख्या 104 / 25 दर्ज़ कर लिया गया है और उनके ऊपर धारा 132 और 308(3 ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है ऐसी सूचना प्राप्त हुई है। शशी भगत के ऊपर और भी कई ऐसे मामले हैं जिन पर नज़र दौड़ाया देखा जाए तो वह एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति नजर आता है। हालांकि पत्रकारिता का धौंस दिखाकर यह व्यक्ति लगभग सभी जगह सरकारी कार्यालय में पैसा उगाई का काम करता है ऐसा पूर्व में भी सूचना प्राप्त हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button