धनबाद

तीन दिनों की बारिश से तोपचांची झील में बढ़ा है मात्र एक इंच पानी

Due to three days of rain, only one inch of water has increased in Topchanchi lake

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। तीन दिनों की लगातार हो रही बारिश के बाद गुरुवार को तोपचांची झील में पानी 63 फीट है। बारिश से मात्र एक इंच पानी की बढ़ोतरी हुई है। झील को भरने के लिए और नौ फीट पानी की जरूरत है। बीच रास्ते में ही भटक जा रहा है झील को आने वाला पानी। झील में पानी आने का मुख्य स्रोत ललकी नाला नौ नंबर एवं ढोलकट्टा नाला दो नंबर पुल है। ढोलकट्टा नाला से पानी कम मात्रा में आने का कारण है, उसके जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो जाना। अपने खेतो में सिंचाई के लिए ग्रामीण पानी काट कर ले गये हैं, ललकी नाला से पानी लाने को ले कर नाला का निर्माण किया गया था। देख-रेख व रख-रखाव के अभाव में पानी के स्रोत को ग्रामीण दूसरी ओर घुमा कर पानी ले गये हैं। पानी अधिक मात्रा में आने पर ही वह डैम में आता है, नहीं तो पानी इधर-उधर डैम न आकर अन्यत्र कहीं और बहता हुआ निकल जाया करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button