गोड्डा

गोड्डा की राखी ने यूट्यूब से सीखा बिजनेस, घर बैठे कमा रहीं लाखों

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : जिला के महगामा प्रखंड की रहने वाली राखी कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। राखी ने यूट्यूब से वीडियो देखकर एक नया व्यवसायिक आइडिया सीखा और उसे अपने जीवन में उतारते हुए सफलता की मिसाल कायम की। राखी ने बताया कि उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के माध्यम से महिला समूह से जुड़कर 1.5 लाख रुपये का लोन लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बचत से 1 लाख रुपये जोड़कर कुल 2.5 लाख रुपये में शादी और भोज आदि में उपयोग होने वाले खाली व प्लेट बनाने की मशीन खरीदी। अपने ही घर से इस व्यवसाय की शुरुआत करने वाली राखी अब हर महीने लाखों रुपये की आमदनी कर रही हैं। राखी का कहना है कि वह पिछले एक साल से यह कार्य कर रही हैं और अब वह अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सफलता न केवल आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है। सरकार की योजना और राखी की मेहनत का यह मेल एक उज्जवल भविष्य की ओर इशारा करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button