सशक्त एवं विकसित भारत की आधारशिला है :कर्तव्य बोध : महेंद्र सिंह मग्गो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर: महारानी श्री जया राजकीय महाविद्यालय भरतपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) स्थानीय इकाई द्वारा कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में महेंद्र सिंह मग्गो प्रांत संघ चालक जयपुर प्रांत रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि संगठन द्वारा कर्तव्य बोध दिवस को स्वामी विवेकानंद जी व सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मध्य 12 से 23 जनवरी तक मनाया जाता है। कर्तव्य बोध दिवस मनाने का उद्देश्य अपने कर्तव्यों के प्रति सजग,सचेत रहते हुए हमे सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण एवं अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों को सचेत रहते हुए अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर पांच परिवर्तन के विषय को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए समाज राष्ट्र उत्थान हेतु प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में समर्पण होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रो. राम किशोर उपाध्याय ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का परिचय कराते हुए संगठन का परिचय, कार्य नीति एवं संगठन द्वारा प्रमुख रूप से किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर कर्तव्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो.योगेंद्र कुमार भानु द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से नागरिक कर्तव्यों तथा शिक्षकों द्वारा शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त शिक्षार्थियों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए़ । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता पांडे ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करें और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी से निर्वहन करें तो हम सब एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं और यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है। कार्यक्रम का संचालन और प्रासंगिकता पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा राजस्थान के जिला सचिव प्रो. राजेश सिंह ने प्रकाश डाला l आभार इकाई सह सचिव डॉ. देशमुख सिंह द्वारा दिया गया । इस कार्यक्रम में प्रो. अंजू तंवर, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. राजवीर सिंह शेखावत, प्रो. संतोष गुप्ता, प्रो. मंजूलता शर्मा, प्रो. अशोक कुमार गुप्ता, प्रो. रामकुमार शर्मा, प्रो. रविंद्र शर्मा, प्रो. धर्मेंद्र मीणा, प्रो. के. के. श्रीवास्तव , डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. बालकृष्ण शर्मा , डॉ. अमित रैकवार, डॉ. जीतेंद्र रैकवार, डॉ. सुमन गोयल, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. सुनयना सिंह डॉ. हरवीर सिंह,महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।


