पाकुड़
धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत सैकड़ो कैदियों ने कराया गया योगाभ्यास
Hundreds of prisoners were made to practice yoga under the Dharti Aaba Tribal Campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पाकुड़ कारागार में योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 कैदियों और जेल स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। यह पहली बार है जब जेल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के द्वारा कैदियों को ध्यान, प्राणायाम और योग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। इन तकनीकों से मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन और बेहतर नींद जैसे अनेक लाभ मिलते हैं। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि “योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। जेल प्रशासन आने वाले समय में जेल में भी नियमित योग, प्राणायाम और शिविरों का आयोजन किया जायेगा।



