पाकुड़

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day was celebrated in Pakur Civil Court

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष डालसा शेष नाथ सिंह ने कहा कि नियमित योग करने से हम अवसाद से बच सकेंगे मन और शरीर प्रसन्न एवं स्वास्थ्य रहेगा। एक बेहतर जीवन के लिए स्वास्थ्य और निरोग रहने के लिए योग करने के लिए समय निकाले साथ ही कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिले के सभी लीगल एड क्लीनिक में मनाया जा रहा है। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी अपने संबंधित लीगल एड क्लीनिक में उपस्थित हो कर अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मनाएंगे। योग दिवस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी,प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम एवं मेडिएटर अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी पारा लीगल वॉलिंटियर्स ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भगा लेते हुए योगाभ्यास किया और नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ट्रेनर द्वारा स्वास्थ्य और निरोग रखने को लेकर कई प्रकार के योगासन कराया गया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button