हापुड़

सिंभावली ब्लॉक के सिखेड़ा सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की लापरवाही।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

   हापुड । जनपद स्थित सिंभावली ब्लॉक के सिखेड़ा सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई है । इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज , जिसके हाथ में ग्लूकोज की खाली बोतल या दवाई लगी हुई है, खुद अस्पताल परिसर में डॉक्टर और नर्स को तलाशते हुए अस्पताल में इधर उधर भटक रहा है। मरीज दयाराम ने बताया कि उसकी ग्लूकोज की बोतल पूरी तरह से खाली हो चुकी थी , फिर भी किसी स्वास्थ्यकर्मी ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद वह खुद ही सहायता के लिए अस्पताल में स्वस्भथएकर्मियों को ढूंढने लग गया ।  यह मामला सिखेड़ा सीएचसी के  स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है । वीडियो में आप देख सकते हैं कि अस्पताल का स्टाफ कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है ।  यह मामला सिखेड़ा के सीएचसी की  स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
वहीं ,इस मामले पर एसीएमओ वेदप्रकाश ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है कल दोपहर लगभग 1:00 सामुदायिक स्वास्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा पर एक मरीज भारती किया गया था जिसको उल्टी दस्त की  शिकायत थी। उसका जनरल वार्ड में भर्ती करके बोतल लगाई गई थी। 2:00 बजे जी फार्मासिस्ट की ड्यूटी चल रही थी श्रीमनेश वह अपने ड्यूटी खत्म  करके घर चले गए । दूसरा स्टाफ ड्यूटी पर आ गया था। उसके बाद जो मरीज था उसकी ड्रिप ( बोतल ) खत्म हो गई थी। जिसके बाद वो उसको हाथ में लेकर नीचे आ गया था। ये निश्चित रूप से गलत है। इस तरह से मरीज बोतल के साथ नीचे क्यों आया उसको वहां देखने के लिए कोई क्यों नहीं था। या तो बोतल को निकल दिया जाना चाहिए था या आवश्यकता के अनुसार दूसरी बोतल लगाई जानी चाहिए थी। यह संज्ञान में आ गया था । इसमें जांच की जाएगी और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button